Dircet Measurement and Indirect Measurement how many types of Measuring Mathods and foot rule and safety precautions

माप लेने की विधियां ( Measuring Methods )दो प्रकार के हैं

प्रत्यक्ष माप द्वारा (By Dircet Measurement

  इस विधि द्वारा किसी जॉब को मापते समय किसी दूसरे टूल की आवश्यकता न पड़े उन्हें प्रत्यक्ष माप कहते हैं जैसे स्टील रूल माइक्रोमीटर वर्नियर कैलीपर बेवल प्रोट्रेक्टर इत्यादि।

अप्रत्यक्ष माप द्वारा ( By Indirect Measurement )                                                                                 इस विधि द्वारा किसी जॉब को मापते समय दूसरे टूल की आवश्यकता पड़े उन्हें अप्रत्यक्ष माप कहते हैं जैसे इंन साइड कैलीपर या आउटसाइड कैलीपर का प्रयोग करके स्टील रूल या माइक्रोमीटर से माफ की रीडिंग ली जा सकती है। 

फुट रूल ( Foot Rule )                                                        एक गज लंबाई को तीन भागों में बांटा जाए तो प्रत्येक भाग में एक फुट नाप दिया जाता है।                           प्रत्येक फुट लंबाई को 12 भागों में बांटा गया है इन 12 भागों में से प्रत्येक को 1 इंच कहते हैं यानी एक फुट में 12 इंच होते हैं। एक भाग को 1/8 तथा चौथे भाग को 1/4 कहते हैं।  फुट रूल के द्वारा छोटे से छोटा माप 1/64 ले सकते हैं। 
फुट रूल के कुछ इंचो को 16 कुछ को 32 तक और कुछ को 64 में बांटा गया है। ताकि कोई छोटे से छोटा नाप को सही लिया जा सके 16 भाग वाली प्रत्येक रेखा 1/16 के बराबर 32 भाग वाली 1/32 तथा 64 भाग वाली 1/64 के बराबर लंबाई मोटाई होती है। फुट रूल के एक साइड पर ब्रिटिश प्रणाली दी होती है। तथा दूसरी तरफ मीट्रिक प्रणाली भी होती है। मीट्रिक प्रणाली आजकल सारे संसार में फैली हुई है। इस सिस्टम में मिली मीटर, सेंटीमीटर, मीटर इत्यादि होते हैं। कुछ फुट रूल पर सिर्फ मिली मीटर तथा सेंटीमीटर दिए होते हैं।
                      फुट रूल कई प्रकार के होते हैं। जैसे 6 लंबा इंजीनियरिंग स्टील फुट रूल 12",36" इंजीनियरिंग फुट रूल फ़ोल्डिंग तथा तीन फुट से अधिक नापने के लिए टेप आते हैं। इंजीनियरिंग काम करने के लिए स्टील टेप के तथा वस्त्र नापने के लिए गज या मीटर , टेलरिंग नाप के लिए कॉटन टेप आते हैं फूट रूल के एक साइड पर इंच तथा सामने की ओर एम.एम और सेंटीमीटर के निशान होते हैं। यह प्राय: स्टैंडर्ड स्टील, एलुमिनियम, ब्रास तथा लकड़ी के बने होते हैं।

सावधानियां ( Safety Precaution )

  1. यह नापने वाला यंत्र है किसी अन्य औजार के साथ ना रखें। 
  2. इससे पेचकस का काम नहीं लेना चाहिए किसी भी स्थान पर जमी मिट्टी या कार्बन को इसके द्वारा साफ नहीं करना चाहिए।
  3. टूल स्टैंडर्ड पर इसे हमेशा टांग कर रखें तथा टूल बॉक्स में इसे कलैंप के अंदर फसा कर रखें। 
  4. स्टील रूल का प्रयोग करते समय इसे अधिक मोडना नही चाहिए। 
  5. फुट रूल पर किसी भी प्रकार की मार्किंग ना करें। 
  6. फुट रूल के द्वारा माप लेते समय इसे गिसाकर माप नहीं लेना चाहिए जिससे इसके नंबरिंग ख़राब हो सकती है। 
  7. फुट रूल के द्वारा माप लेते समय इसके माप को अलग से कही पर लिखे। 
Previous
Next Post »

Translate