Why Cooling System Was Important In Engine And Car What Is Cooling System How Its Working Main Parts Of Cooling System How Many Types Of Cooling System.

               Cooling System in Car and Engine 

परिचय ( Introduction )

 पावर स्ट्रोक के अंदर बहुत ज्यादा तापमान हो जाता है। तथा तापमान को दूर करने के लिए कोई ना कोई साधन जरूर अपनाना चाहिए। नहीं तो अधिक गर्मी होने से इंजन के पार्ट्स सीज हो जाएंगे अधिक गर्म होने से इंजन ऑयल की फिल्म टूट जाएगी जिससे इंजन के पार्ट सीज हो जाएंगे वाटर कूलिंग सिस्टम यह सिद्ध हो चुका है। कि इंजन के चलने से फ्यूल की 20% गर्मी फायदेमंद होती है। बाकी की गर्मी बाहर निकालनी पड़ती है कूलिंग सिस्टम 28% गर्मी निकालता है।   फ्रिक्शन 5% एनर्जी जली हुई गैसों से 5% और बाकी 2% ट्रांसमिशन को चलाने में खर्च होती है।

 कूलिंग सिस्टम की किस्में  ( Types Of Cooling System. )

गर्मी को दूर करने के लिए दो तरह के कूलिंग सिस्टम प्रयोग में लाए। 

  • पानी से ठंडा करने वाले कूलिंग सिस्टम ( Water Cooling System )
  • हवा के द्वारा ठंडा करने वाले कूलिंग सिस्टम ( Air Cooling System )
  1.   पानी वाल वाले कूलिंग सिस्टम का वर्गीकरण ( Classification of Water Cooling System ) वाटर कूलिंग सिस्टम को दोबारा क्लासिफाइड किया गया है
  • थर्मो साइफन सिस्टम ( Thermo Siphon System )
  • इंमपैलर साइफ़न सिस्टम  ( Imperilr Syphon System )
  • पम्प सरकुलेशन सिस्टम फिर क्लासिफाइड किया गया है ( Pump Circulation System Are Classified )     
  1. ओपन सिस्टम ( Open System )
  2. पैश राइज़  सिस्टम ( Pressures System )

  • थर्मो साइफन सिस्टम  ( Thermo Syphon System. )            
  •  पानी गर्म होकर फैलता है और हल्का हो जाता है। और ठंडा पानी भारी होने की वजह से नीचे बैठ जाता है। इस तरह नीचे का पानी ऊपर और ऊपर का पानी नीचे आता रहता है। उदाहरण एक कांच के बर्तन में थोड़ा सा पानी लेकर उसे आग पर रख दे इस पानी में थोड़ा सा लकड़ी का बुरादा डाल दे पानी के गर्म होने से पानी में मिलता हुआ बुरादा ऊपर नीचे जाने लगता है। इसी तरह ऑटोमोबाइल इंजनो में सिलेंडर ब्लॉक और स्लैंडर हैंड का पानी रेडिएटर के निचले टैंक से ठंडा पानी इंजन के ब्लाक के अंदर सर्कुलेट करता रहता है। 

  • इंपैलर थर्मो सायफन सिस्टम  ( Impeller Thermo Syphon System. )                                                                           इस सिस्टम में रेडियेटर बहुत बड़ा लगाना पड़ता है। ताकि पानी ज्यादा मात्रा में रहे परंतु इंपैलर थर्मो सायफन सिस्टम में एक पंखा लगा दिया जाता है। जो कि रेडिएटर के अंदर से हवा खींचकर पानी को जल्दी ठंडा कर देता है। जिससे पानी की मात्रा और और रेडिएटर का आकार छोटा कर दिया गया और इसका वजन भी इससे कम हो जाता है। 

  • पम्प सर्कुलेटिंग सिस्टम ( Pump Circulating System. )                                                      

पम्प सरकुलेशन सिस्टम के मुख्य भाग  ( Main Part Of Pump Circulation System )

पंप सरकुलेशन प्रणाली के निम्नलिखित मुख्य भाग हैं। 

  1.  रेडिएटर ( Radiator )
  2.   प्रेशर कैप ( Pressure Cap )
  3.  फैन और फैन बेल्ट ( Fan And Fan Belt )
  4.  थर्मोस्टेट ( Thermostat )
  5.  वाटर जैकेट ( Water Jacket ) 
  6. होसिस ( Hossis )
  7. वाटर ( Water )
  8. वाटर पंम्प ( Water Pump )
Previous
Next Post »

Translate